खण्डेपुर गुमान खेड़ा गांव में खाली खेत से ट्रक्टर ले जाकर खेत की जुताई करवाने को लेकर हुई मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खण्डेपुर गुमान खेड़ा गांव में खाली खेत से ट्रक्टर ले जाकर खेत की जुताई करवाने को लेकर हुई मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौशल पटेल पुत्र राम लखन निवासी खण्डेपुर गुमान खेड़ा ने शुक्रवार को खीरों थाना पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार समय सुबह 11 बजे कौशल पटेल के भाई सर्वेश कुमार ने अपने खेत की जुताई करवाने के लिए गांव के ही केशन कुमार पुत्र अज्ञात के खाली खेत से ट्रैक्टर निकाल कर खेत की जुताई करवाई थी। इस बात को लेकर केशन कुमार व जय प्रकाश पुत्र केशन कुमार ने कौशल पटेल की दुकान पर आकर असब्द व अशोभनिय गालिया देते हुए कौशल पटेल के भाई सर्वेश कुमार पर धारदार हथियार व फड़वे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया वही परिजनों द्वारा आनन फानन में सीएससी खीरों लेकर पहुचे वही डॉक्टरो द्वारा उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही कौशल पटेल के भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही कौशल पटेल ने खीरो थाना पहुंचकर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिली है जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article