सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;  ​रायबरेली जिला के खीरों में धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का जश्न | New India Timesरायबरेली जिला के खीरों कस्बे में ईदमिलादुन्नबी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। मोहम्मदी जुलूस खीरों कस्बे से शुरू होकर पुरानी बाजार, हरीपुर पहुंचा, वहां पहले से हरीपुर,सगुनी, पाहो, पुराना खीरों, का जुलूस मौजूद था। वापस मोहम्मदी जुलुस ,हरीपुर,खीरों से फत्तेह शहीद शाह दरगाह पहुंच कर अमन चैन की दुआ मांगी गई और सलाम पढा गया। आज 12 रबीउल अब्बल का दिन मुसलमानों के लिए बहुत अहम है, आज ही के दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम दुनिया में तशरीफ लाये थे।​रायबरेली जिला के खीरों में धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का जश्न | New India Times

बारावफात पैगंबर मुहम्मद साहब (सल्ल.) के दुनिया से रुख्सत होने का दिन है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं और पैगंबर साहब के आदर्शों को याद करते हैं। पैगंबर मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए अल्लाह की ओर से रहमत और बरकत बनाकर भेजे गए थे। उन्होंने लोगों को सच्चाई, भलाई, नेकी, सेवा और भाईचारे की शिक्षा दी।

यह दिन इबादत, दान-पुण्य, भलाई और पैगंबर साहब  की बताई नेकियों पर मनन करने और उन्हें जीवन में उतारने का दिन है। इस मौके पर लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं और दुआएं मांगते हैं। जुलुस के साथ खीरों पुलिस मुस्तैद थी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.