मुस्लिम समाज के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर ड्राई डे घोषित करे सरकार: पूनम अंकुर छाबड़ा  | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​मुस्लिम समाज के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर ड्राई डे घोषित करे सरकार: पूनम अंकुर छाबड़ा  | New India Timesसम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन छेडने वाली जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन की राष्ट्रीय अध्यक्षता पूनम अंकुर छाबडा ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारी मांग सम्पूर्ण शराब बंदी है, पर जब तक प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी नहीं होती तब तक सरकार को हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब का ख्याल रखते हुए ईद मिलादुन्नबी जैसे पवित्र पावन त्योहार के अवसर पर सम्पूर्ण मुस्लिम समाज की भावनाओं के अनुरूप ड्राई डे (सूखा दिवस) घोषित करना चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा व इसके अध्यक्ष सैय्यद साहेब आलम द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

पूनम अंकुर छाबडा ने कहा की सम्पूर्ण समाज की भावनाओं और धार्मिक महत्त्व को देखते हुए सरकार को तुंरन्त निर्णय लेकर ड्राई डे की घोषणा करनी चाहिए तथा ड्राई डे (सूखा दिवस) की संख्या में भी इज़ाफ़ा करना चाहिए नहीं तो सगठंन इस मांग को लेकर आंदोलन करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.