पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला जिला धार अंतर्गत ग्राम धोला हनुमान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में बालिकाओं को हिंसा छेड़छाड़ के साथ-साथ गुड टच बेड टच के बारे में पर्यवेक्षक श्रीमती सुलभा राठोर द्वारा बताया गया।
श्रीमती राठौर द्वारा यह भी समझाया गया की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ना चाहिए। ड्रॉप आउट लड़कियों को किसी भी स्थिति में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहिए। बालकों के साथ जेंडर समानता विषय पर चर्चा की गई एवं बालिकाओं के नाम पर पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ता श्रीमती निशा चौहान द्वारा कन्या पूजन की गई।

