पन्ना अमानगंज मार्ग पर डीजल टैंकर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौके पर मौत, डीजल लूटने की मची होड़ | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना अमानगंज मार्ग पर डीजल टैंकर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौके पर मौत, डीजल लूटने की मची होड़ | New India Times

आज पंन्ना अमानगंज मार्ग इटवां मोड़ के पास हादसा हो गया डीजल से भरा ट्रक जिसका no up93 ct 4375 है  खाई में गिर गया। मौके पर ही चालक की मौत हो गयी। पुलिस द्वारा टैंकर चालक को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।

घटना बराछ चौकी अन्तर्गत हुई लोगों ने भी आपदा को अवसर बना लिया और खाई मैं गिरे टैंकर से डीजल लूटने बड़े बड़े ड्रम डब्बे लेकर लोग पहुंचे और डीजल निकाल कर डीजल लूटने मैं लगे हैं।

निकल रहे राहगीरों ने यह वीडियो साझा किया है साथ ही मौके पर एक भी पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दे रहा है आस पास के निकल रहे लोग और राहगीर सभी डीजल लूटने में लगे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.