कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ियों और शालाओं में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के दिए निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ियों और शालाओं में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के दिए निर्देश | New India Times

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं शालाओं में जल की व्यवस्थाएं दुरस्त रहे। समस्या आने पर तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि पेयजल सुगमता से उपलब्ध रहे। यह निर्देश कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपदों, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग को आपसी समन्वयता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया। यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में दिये गये।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने जल कर वसूली की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने वसूली बढ़ाने एवं लक्ष्य निर्धारित करने हेतु एनआरएलएम परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया। जल के महत्व के प्रति जागरूकता लाने एवं वसूली के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाये। जनपद सीईओ खकनार एवं बुरहानपुर को योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किये गये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि जयंत देशमुख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री श्री पी.एस.बुंदेला जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.