मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत पीपीगंज के बापू पी जी कालेज के मैदान में संदीप फुटबाल कल्ब राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में बापू पी जी कालेज के मैदान में हो रहे फुटबाल टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा परिचय प्राप्त किया गया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने की नसीहत देते हुए बताया कि खेल में हार जीत तो होती रहती है लेकिन खेल में कभी भी आपसी संबंध नहीं खराब करना चाहिए। पहला सेमी फाइनल मैच संदीप स्पोर्टिंग क्लब बनाम स्टार क्लब भगवानपुर के बीच खेला गया जिसमें स्टार क्लब भगवानपुर 0 .1 से इस मैच को जीत कर विजयी रही।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह को सोनू सिंह,चंचल सिंह, अखिलेश सिंह, निखिल सिंह, बिपिन सिंह, संदीप सिंह सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

