वैन ह्यूसेन, एलेन सौली और रीबाक के शोरूम का महापौर ने फीता काट कर किया शुभारंभ | New India Times

शमसुद्दोहा/मुकेश कुमार रावत, गोरखपुर (यूपी), NIT:

वैन ह्यूसेन, एलेन सौली और रीबाक के शोरूम का महापौर ने फीता काट कर किया शुभारंभ | New India Times

गोरखपुर शहर के मेडिकल रोड के एचएन सिंह चौराहे स्थित आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिष्ठित ब्रांड्स वैन ह्यूसेन, एलेन सौली एवं रीबाक के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। तीनों शोरूम का उद्घाटन महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मेडिकल रोड गोरखपुर का उभरता बाजार बन चुका है, ऐसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के शोरूम यहां खुलने से लोगों को अन्य जगहों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां पर विंटर कलेक्शन के साथ ही शादी के सीजन के लिए भी काफी अच्छे डिजाइन के साथ सूट एवं कैजुअल ड्रेस की वैरायटी उपलब्ध है। फ्रेंचाइजी ओनर गौरव बरनवाल ने बताया कि हमारे पास दीपावली की खरीद के लिए काफी अच्छा कलेक्शन मौजूद है। यह अपने ब्रांड का पहला ऐसा शोरूम है, जो मेंस वियर के लिए लोगों की सबसे अच्छी पसंद बन गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर आने वाले ग्राहकों को त्योहारों के अनुसार आफर एवं छूट भी मिलेगी। इस दौरान आदित्य बिरला ग्रुप के एरिया मैनेजर अभिषेक सिंह, विशाल गोयल, तनवीर, नेहा बरनवाल, शिल्पी गोयल, रुकसाना खातून, आनंद मिश्रा, अभिषेक अग्रवाल तथा विठ्ठल दास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article