स्वच्छ भारत कार्यक्रम में सरपंच जीवन निनामा हुए सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र), NIT:

स्वच्छ भारत कार्यक्रम में सरपंच जीवन निनामा हुए सम्मानित | New India Times

स्वच्छ भारत अभियान के तहत विकासखंड तिरला की ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा का चयन किया गया। चयनित ग्राम पंचायत के सरपंच जीवन निनामा को बुधवार को गांधी जयंती पर लालबाग में आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ. जिम्मी बाहेती ने बधाई देते हुए जनपद पंचायत की अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से कहा कि आप सभी ने स्वच्छता का क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करें। यह अन्य ग्राम पंचायत के लिए प्रेरितकारी साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम पंचायत में सामान्य तौर पर कचरा कम निकलता है, किंतु स्वच्छता के लिए इसका भी समुचित प्रबंधन किया जाना आवश्यक है।

By nit