मोटरसाइकिल से हजारों रुपए कीमत की अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मोटरसाइकिल से हजारों रुपए कीमत की अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शुष्क दिवस की पूर्व संध्या पर दौरान -ए – गश्त मुखबिर की सूचना पर वृत-देवरी जिला सागर अंतर्गत ग्राम- नारायणपुर से पडरई मार्ग थाना देवरी पर दो पहिया वाहन हीरो HF DELUXE BIKE , क्रमांक MP 15 NB 5872 से दो प्लास्टिक की बोरियो में कुल 298 पाव मदिरा ( कुल 53.64 बल्क लीटर ), मदिरा कीमत 29800 ₹ रूपये एवं वाहन बाइक कीमत 35,000 रूपये कुल कीमत 64,800 रूपये बरामद होने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम , 1915 की धारा 34(2) के तहत उक्त बरामद सम्पूर्ण अवैध मदिरा एवं HF DELUXE बाइक वाहन क्रमांक MP 15 NB 5872 को विधिवत कब्जा – ए – आबकारी लिया गया एवं आरोपी वाहन चालक रामप्रसाद लोधी s/o अमान सिंह लोधी, निवासी – ग्राम सरदई, थाना – गौरझामर एवं पीछे बैठे लेखन लोधी s/o अमान सिंह लोधी, निवासी – ग्राम सरदई, थाना गौरझामर सागर को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्यवाही के दौरान वृत- प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, आबकारी प्रधान आरक्षक एस पी साकेत, आरक्षक राजकमल सिंह एवं वाहन चालक रंजीत तिवारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.