ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती चौहान 22 से 28 सितम्बर तक विदेश भ्रमण पर रहेंगी | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:l

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती चौहान 22 से 28 सितम्बर तक विदेश भ्रमण पर रहेंगी | New India Times

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्केप रिकमंडेशंस (ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य अनुशंसाएँ) प्रोजेक्ट के अध्ययन के लिए ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान यूरोपियन देश बैल्जियम व यूके (यूनाइटेड किंगडम) अर्थात इंग्लैंड के एक हफ्ते के भ्रमण पर रहेंगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक इन देशों के प्रवास पर रहेंगी।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं निवाड़ी जिले के कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा को पर्यटन बोर्ड के प्रोजेक्ट के लिये विदेश भ्रमण पर जाने की अनुमति दी गई है।

विदेश भ्रमण के दौरान ग्वालियर कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार और निवाड़ी जिले के कलेक्टर का प्रभार टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा पर रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.