उचित मूल्य राशन दुकान के संचालक की गाली गलौज से तंग आकर ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के गरीब आदिवासी हितग्राही इन दिनों राशन दुकान विक्रेता से बडे परेशान हैं, आए दिन राशन दुकान विक्रेता नीलम सिंह राजपूत ग्रामीणों के साथ गलत व्यवहार कर गाली गलौज करते हैं। वही आज तो नीलम सिंह राजपूत ने गरीबों के राशन परमिट भी फेंक दिए जिससे परेशान होकर सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर ग्राम के सरपंच के यहां पहुंचे, ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के सरपंच भोजराज गौड़ के नेतृत्व में सभी ग्रामीण देवरी एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार को अपनी आपबीती सुनाई।

ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग गरीब लोग हैं लेकिन दुकान संचालक हम लोगों से बिना गालियों के बात ही नहीं करता अब हम लोग दुकान संचालक की गाली गलौज से काफी परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान संचालक को बदला जाए।

वहीं ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच करवा कर नियम अनुसार राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article