रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर थॉमस ने अपना 50 वां जन्मदिन बड़ी सादगी से बारिश की फुहारों के चलते शीतल वातावरण में कुपोषित बच्चों के साथ अस्पताल में केक काटकर रोटरी क्लब अपना के सदस्यों के साथ मिलकर मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को बिस्किट-वेगी मसाला (दलिया) वितरण कर मनाया।
फादर थॉमस मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में लगातार 2018 से सेवाएं दे रहे हैं। आपके नेतृत्व में गायनिक वार्ड का निर्माण करवा कर स्त्री रोग से संबंधित सर्व सुविधा युक्त बनाया आधुनिक सुविधा युक्त दो ऑपरेशन थिएटर बनाए गए उच्च क्वालिटी की सोनोग्राफी मशीन भी आपके नेतृत्व में जीवन ज्योति हॉस्पिटल में लगाई गई साथ ही अस्पताल की कायाकल्प करने में भी आपकी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

