चालीसगांव पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

चालीसगांव पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद | New India Times

चालीसगांव रोड थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बुलेट चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक को बाइक्स चोरी का खुलासा करने के निर्देश जारी किये गये थे जिसके परिपालन में चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने अपराध जांच टीम के अधिकारियों को मोटरसाइकिल चोरी की गहन जांच करने का आदेश दिया। जिसके बाद शाहरुख उर्फ कमरूदीन शाह आसिफ शाह को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइक जब्त करने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की है।

27 जुलाई को वसीम हाशिम अंसारी नगर पालिका कॉलोनी की रॉयल एनफील्ड कंपनी की काले रंग की बुलेट क्रमांक एमएच 18 एवी 0881 को किसी ने चुरा लिया था जिसके शिकायत पर चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त अपराध की जांच पुलिस आरक्षक रमाकांत पवार कर रहे थे। चालीसगांव रोड जांच टीम अपराध की जांच कर रही थी कि इसी बीच सीसीटीवी फुटेज और इंटेलिजेंस के जरिए जानकारी मिली कि कबीर गंज के शाहरुख उर्फ कमरूदीन शाह आसिफ शाह 21 वर्ष ने उक्त अपराध किया है, जांच टीम ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने शहर से कई मोटरसाइकिलें चुराने की बात कबूल की।

पुलिस ने रॉयल इन्फिल्ड काळया रंगाची बुलेट क्लासिक ३५०, ड्रीम योगा, स्पलेंडर , HF DELUX, यूनिकॉर्न, स्पलेंडर, एच एफ, स्पलेंडर, इस तरह आठ बाइक्स बरामद किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीवन बोरसे, विनोद पवार, लालीचंद चौधरी, रविंद्र ठाकुर, सुनील पथरवट, अविनाश वाघ,सुहैब बेग, अतीक शेख, विनोद पाठक आदि की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article