सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला मेंं निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 12 टीबी पेशेंट को न्यूटीशन किट का किया गया वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला मेंं निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 12 टीबी पेशेंट को न्यूटीशन किट का किया गया वितरण | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 12 टीबी पेशेंट को न्यूट्रीशन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर संजय जोशी जिला क्षय अधिकारी, सीबीएमओ डॉक्टर एम एम उपासनी द्वारा क्षय रोग से बचाव के बारे में आमजन एवं मरीजों को जागरूक किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर मोदी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से तम्बाकू-सिगरेट छोड़ने की समझाईश दी गयी साथ ही अपने पास पड़ोस के लोगों एवं गांव में बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब की बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश करने के लिए कहा गया।
सीबीएमओ डॉक्टर उपासनी द्वारा 06, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विशाल निगम द्वारा 01, बी.ए.एम. श्री लक्ष्मण शिवले द्वारा 05 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को भी पोषण आहार का वितरण किया गया।
श्रीमती साधना चौहान टीबी एचवी द्वारा अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए अनुरोध किया गया। इस दौरान आभार श्री अजय बुंदेला एसटीएलएस द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री नीरज अवस्थी, श्री मुकेश पंडाग्रे बीपीएम सूरज मुजाल्दे, बीसीएम कमल रावल, एम टी एस श्री नवल सिंह जमरा, एलएचवी श्री रत्नप्रभा सिरसाग एवं समस्त तिरला स्टाफ की उपस्थिति रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article