रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री भूरिया ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। संस्था द्वारा इस अभियान के तहत भोपाल में दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी से अपील भी की है कि इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल तब तक करना चाहिए, जब तक कि वह पेड़ ना बन जाये।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती माही भजनी, आईएचएम संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, रिटायर्ड आईएएस अफसर डॉ. एके भट्टाचार्य, मध्यप्रदेश बाल आयोग के पूर्व सदस्य श्री बृजेश चौहान, श्रीमती अंजू तड़ियाल, श्री अजय देवनानी, सुश्री महिमा सिंह, श्रीमती पूर्वा त्रिवेदी और श्री अनमोल बिहारिया उपस्थित थे।

