रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत दौलतपुरा में शासन द्वारा निर्धारित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में रविवार को तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा निकाल कर 50 वर्ष पूर्व बने बड़े तालाब की जन भागीदारी से गाद निकाल कर ट्रैक्टरों में मिट्टी भराई का कार्य प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षिता वालसिंह मसानिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद रामा, एपीओ सिगारे बारिया खंड पंचायत अधिकारी, बीसी विजु मावी,जनपद सदस्य रूमसिंह चौहान, उपयंत्री दिलीप चौहान, सरपंच भुवान भाबर व वह अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल खराड़ी, शंकर डोडवा,पप्पू मैडा सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता से तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
