धौलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चलाया गया विशेष साफ-सफाई अभियान  | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चलाया गया विशेष साफ-सफाई अभियान  | New India Times

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर सहित सभी शाखाओं में सामुहिक रुप से साफ सफाई की। इस अभियान के दौरान कार्यालय की समस्त शाखाओं में साफ सफाई की गई एवं शाखाओं के रिकार्ड्स को व्यवस्थित रूप से संधारित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा कार्यालय परिसर की सफाई अभियान में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में साफ सफाई का अवलोकन किया एवं कार्यालय कर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान कार्यालय में ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए जहां पर अक्सर अधिक आवागमन अथवा अन्य कारणों से गंदगी रहती हो वहाँ पर विशेष तौर पर सफाई की गई इसके अलावा सभी शाखाओं में स्थायी कूड़े दानों की जगह जगह व्यवस्था करने और टूटे हुए कूड़े दानों को हटाने की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय कर्मियों से कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है साफ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है और यह हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। स्वच्छ परिवेश में कार्य करने से जहां पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है वहीं आमजन भी कार्यालय में स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण में निर्भीक होकर अपनी बात रख पाते है। इस दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.