सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 01/06/24 की शाम फरियादी द्वारा थाना गणपति नाका उपस्थित होकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने संबंधी शिकायत की गई। गणपति नाका पुलिस द्वारा शिकायत की तस्दीक कर कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/24 धारा 295-A, 188 आईपीसी का पंजीबद्ध कर आरोपी जतन मगरे निवासी इतवारा को गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इतवारा क्षेत्र में हुडदंग करते हुए नारेबाजी कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन में क्षेत्र में तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया। जहां उपद्रवी तत्वों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए बलवा कारित किया। असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 237/24 धारा 147,149, 336,353,188 आईपीसी का पंजीबद्ध कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

1. मोहम्मद एहसान पिता बाबु साहब उम्र 29 साल निवासी अबरार पार्षद के घर के पास लौहार मंडी, बुरहानपुर।
2. फरिद साहब पिता सफदर साहब उम्र 33 साल निवासी शहदकुआ।
3. मोहम्मद अतिक पिता मोहम्मद रफीक उम्र 35 साल निवासी आजाद नगर नई बस्ती।
4. शेख रमजान ऊर्फ सददाम पिता शेख फरिद उम्र 35 साल निवासी आदिलपुरा उतावली बुरहानपुर
5. मोहम्मद युनुस पिता रमजान उस 20 सात निवासी शहर्दकुआ बुरहानपुर
6. तौसीफ पिता मोहम्मद सलीम उस 20 साल निवासी इतवारा गेट के पास बुरहानपुर।
7. नदीम पिता मोह. सलीम उम्र 27 साल निवासी इतवारा गेट के पास बुरहानपुर।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा घटना पर त्वरित कार्यवाही कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। शहर भर में पुलिस के फिक्स पॉइंट्स लगाए गए हैं। पुलिस टीमों लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस बल द्वारा इतवारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शहर में पूर्णतः शांति बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.