रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नये बस स्टैंड में चुनावी आमसभा हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, तत्पश्चात विधायक सुनील उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि कमलनाथ जी हमारी बिमारी परेशानी, शिक्षा में सालों से लाखों लोगों की निस्वार्थ मदद पहुंचाई है। उन्हीं की वज़ह से जिले में शांतिपूर्ण वातावरण है। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे ने कहा भाजपा संविधान बदलने का काम कर रहीं हैं। एसटी एससी का आरक्षण खत्म करने का काम कर रही है।

कमलनाथ जी का चिर परिचित अंदाज में कहा मेरा आपका साथ 44 साल का है मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा जिलों को समर्पित कर दी है। मेरी आखिरी सांस छिंदवाड़ा के लिए समर्पित है। मुझे नौजवानों की चिंता है। पुरानी यादें दिलाए जब ना सड़के थी ना बिजली थी। मेने ग्रामों की और शहरों सड़कों का निर्माण कराया ताकि आवागमन के साथ लोगों को मजदूरी मिले ट्रेक्टर वालों गिट्टी वालो को रोजगार मिल सके, मैनें कई खदानों को खुलवाया, इनके दस साल के कार्यकाल में सभी खदानों को बन्द करवा दिया। इनकी गारंटी तो भ्रष्टाचार और मंहगाई की है।

वक्ताओं ने नकुल कमलनाथ को जिताने का निवेदन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके,पूर्व उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, गुरूचरण खरे, राजू सोलंकी, सभी पार्षद कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, महिलाएं, पुरूष भारी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस बल तैनात रहे।
