पुलिस ने तीन युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

पुलिस ने तीन युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत 1 अप्रैल 2024 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा थाना खीरों पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 174/2024 धारा-379/411 भादवि, थाना सरेनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 413/2023 धारा- 379/411 भादवि व मु0अ0सं0-77/2024 धारा-379/411 भादवि के वांछित अभियुक्तगण राधेश प्रताप सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी अलावलपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव अलख मिश्रा पुत्र रामशंकर निवासी नया खेडा मजरे सेमरी थाना खीरों जनपद रायबरेली संजय सिंह पुत्र शिवदत्त सिंह निवासी चौहनन खेडा मजरे जमींपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राधेश उपरोक्त के कब्जे से अवैध-शस्त्र कारतूस बरामद हुआ है जिसके विरुद्ध थाना खीरों पर मु0अ0सं0-175/2024 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 19 अदद बैटरी चोरी की 7,000/- रुपये नगद बैटरी चोरी करने में सहायक उपकरण-पेचकश इत्यादि 1 अदद तमंचा व 2 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर (अभियुक्त राधेश उपरोक्त के कब्जे से) इनोवा कार वाहन संख्या – UP20AJ8512 मोटर वाहन अधि0 धारा-207 के अंतर्गत सीज (चोरी की घटना में प्रयुक्त) अभियुक्तगणों खीरों पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.