सपा नेता रियाज़ आज़मी ने किया मोबाइल क्लिनिक का उद्घाटन | New India Times

दानिश आज़मी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

सपा नेता रियाज़ आज़मी ने किया मोबाइल क्लिनिक का उद्घाटन | New India Times

यहां शहर में मनपा की लाचार स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए समाजवादी पार्टी भिवंडी पश्चिम पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव रियाज़ आज़मी ने सोमवार शाम मोबाइल क्लिनिक वैन का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। सोमवार शाम निजाम पूरा स्थित अनवर बुबेरे हाल में मोबाइल क्लिनिक वैन के उद्घाटन के दौरान भिवंडी पश्चिम के सपा पर्यवेक्षक व प्रदेश सचिव रियाज आज़मी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं का जबर्दस्त आभाव है बुनियादी सुविधाओं से नागरिक आजादी के 77 साल बाद भी अब तक वंचित हैं। बहुत हो गया अब उसकी पूर्ति करने का समय आ गया जिसके लिए वो लगातार प्रयासरत हैं, पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर वो लगातार काम रहे हैं, स्वास्थ्य भी उनकी प्राथमिकता में से एक है और लगातार मेडिकल कैम्प का आयोजन हो रहा है।

सपा नेता रियाज़ आज़मी ने किया मोबाइल क्लिनिक का उद्घाटन | New India Times
विज्ञापन

मगर उससे लोगों को जितना लाभ मिलना चाहिए था वो नहीं मिल पा रहा था उसे देखते हुए मोबाइल क्लिनिक वैन शुरू करने का फैसला लिया गया और योग्य डाक्टरों की टीम के साथ इस वैन का शुभारम्भ किया जा रहा है जो शहर के गली मुहल्ले में जाकर लोगों के इलाज करेंगे। साथ ही उन्होंने ने कहा कि फ़िलहाल पार्टी के चार कार्यालय पश्चिम विधान सभा में कार्य कर रहे हैं बहुत जल्द चार और कार्यालय शुरू हो जाएंगे ताकि लोगों को उनके नज़दीकी मुहल्ले में ही सभी दस्तावेज़ तैयार करने में मदद हो सके ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके नए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नाम डालने का काम जारी लगातार जारी है साथ लोगों के दस्तावेज को दुरुस्त करने के लिए उनकी प्रशिक्षित टीम कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने सरकारी दस्तावेज़ में जो भी त्रुटियां है उसे हमारे कार्यालय से निःशुल्क सही कराएं क्यों कि भविष्य में सभी सरकारी कार्यों में दुरुस्त दस्तावेज ही लगेंगे। इस अवसर पर पार्टी के पश्चिम विधान सभा अध्यक्ष मुनवर शेख, फराज बाबा, जलीस आज़मी, रियाज शेख, अरविंद यादव, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

सपा नेता रियाज़ आज़मी ने किया मोबाइल क्लिनिक का उद्घाटन | New India Times
विज्ञापन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article