बुरहानपुर जिला महिला कांग्रेस ने ऊर्जावान महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को "नारी न्याय सम्मान" से किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला महिला कांग्रेस ने ऊर्जावान महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को "नारी न्याय सम्मान" से किया सम्मानित | New India Times

बुरहानपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने बताया कि मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के अधिकार और न्याय के लिए संघर्षशील महिलाओं को “नारी न्याय सम्मान” सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस बुरहानपुर द्वारा सेवा सदन कॉलेज संचालिका मोहतरमा तारिका सिंह ठाकुर, पूर्व संसदीय सचिव संसदीय, पूर्व विधायक एवं पूर्व महापौर फिरोज़ा एहसान अली, प्रीति सिंह राठौर, तस्नीम मोहम्मद मर्चेंट, हर्षराज देवड़ा सहित आटो चालक माया गेहलोत को शॉल श्रीफल सहित सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सरिता राजेश भगत ने बताया मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हमारे जिले में ऐसी उर्जावान महिला नेत्रियां है जिनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक पहल हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.