लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पूर्व विधायक राजावत और मेघवाल सहित 47 लोगों का  केस वापस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, जयपुर (राजस्थान),  NIT:

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पूर्व विधायक राजावत और मेघवाल सहित 47 लोगों का  केस वापस | New India Times

भजनलाल सरकार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, चंद्रकांता मेघवाल और अनिल जैन सहित 47 भाजपा नेताओं को बड़ी राहत दी है। उनके खिलाफ नेशनल हाईवे को जाम करने का मुकदमा दर्ज था, जिसे न्यायालय से वापस ले लिया गया है। रामगंज मंडी कोर्ट के वकील घनश्याम धाकड़ ने बताया कि साल 2012 में कोटा से झालावाड़ की तरफ जा रहे नेशनल हाईवे 52 की दुर्दशा के मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। अक्टूबर 2012 में हुए इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान करीब 4 से 5 घंटे तक नेशनल हाईवे को ढाबादेह के नजदीक नेताओं ने जाम कर दिया था इस दौरान तत्कालीन विधायक ओम बिरला, भवानी सिंह राजावत, चंद्रकांता मेघवाल, अनिल जैन सहित रामगंज मंडी क्षेत्र के कई नेता प्रदर्शन में शामिल रहे थे। उस समय अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार प्रदेश में थी और मुकदमा इन नेताओं के खिलाफ मोड़क थाने में दर्ज किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल बताए गए थे, जिसकी जांच के तहत 49 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया था। शेष अन्य की पहचान नहीं हो पाई थी। इस मामले में रामगंज मंडी न्यायालय में सुनवाई चल रही थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.