अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएचएम में कार्यरत संविदा कर्मचारी विभागीय वेबसाईट hrmis.nhmmp.gov.in पर दिनांक 27 फ़रवरी को प्रातः 11:00 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवदेन कर सकते हैं। स्थानांतरण के लिए इच्छुक संविदा कर्मचारी उक्त अवधि में अपने आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त एवं स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें। स्थानांतरण के लिए उक्त अवधि में प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

