रानापुर की ग्राम पंचायत टिकडी बोडिया में भारत संकल्प यात्रा में कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने को कहा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन जनपंद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायत टिकडी बोडिया किया गया। कलेक्टर की मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासिन अतिथियों का स्वागत कर शुभांरभ किया गया। कलेक्टर द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं जिनमें लाडली बहना वृद्धावस्था पेंशन, सिकलसेल, जननी सुरक्षा, मातृवंदना योजना एवं शासन की अन्य योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए योजना का लाभ लेने को कहा गया। साथ ही शिक्षा के महत्व को बताते हुए अपने बच्चों को पढ़ाने को कहा।

रानापुर की ग्राम पंचायत टिकडी बोडिया में भारत संकल्प यात्रा में कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने को कहा | New India Times

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों से शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी ली गई।
कार्यक्रम में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा योजनाओं से वंचित रहे हितग्राहियों के आवेदन पंजीयन किये गये।

रानापुर की ग्राम पंचायत टिकडी बोडिया में भारत संकल्प यात्रा में कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने को कहा | New India Times

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश एवं फिल्म का प्रदर्शन भी ग्रामीणजनों द्वारा देखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.