इंदुशेखर जाटव हत्याकांड: दलित महापंचायत में शामिल होंगे सतपाल तंवर | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

इंदुशेखर जाटव हत्याकांड: दलित महापंचायत में शामिल होंगे सतपाल तंवर | New India Times

महानगर के बहुचर्चित राजमिस्त्री इंदुशेखर जाटव हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश दलित समाज के लोग 10 जनवरी को कमिश्नरी पार्क में महापंचायत कर रहे हैं। आरोप है कि इंचौली के साधारणपुर गांव निवासी इंदुशेखर जाटव की परीक्षितगढ़ में 25 अक्टूबर 2023 को हत्या कर दी गई। मामले में सात आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है और दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि चार्जशीट में आरोपियों को बचाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान दलित समाज के लोगों ने 10 जनवरी को दलित महापंचायत की घोषणा कर रखी है। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की और मेरठ दलित पंचायत में पहुंचने का आश्वासन दिया है। सतपाल तंवर की प्रमुख सहयोगी वंशिका ने बताया कि सतपाल तंवर दलित महापंचायत में शामिल होंगे और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर के मेरठ आने की घोषणा से प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.