अवैध हथियार लेकर डांस करने की वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 04 अवैध आर्म्स जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

अवैध हथियार लेकर डांस करने की वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 04 अवैध आर्म्स जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 08.01.24 को 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाथ में कट्टा लहराकर डांस करने की वीडियो प्राप्त हुई थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 08.01.2024 को सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई रामबाबू शर्मा द्वारा वीडियो के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ की कार्यवाही मय फोर्स के भ्रमण कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 04 आरोपीगण 1. लाल पुत्र नारायण अहिरवार 2. अर्जुन पुत्र हरनाम केवट 3. मूलचंद पुत्र सूबेदार केवट 4. अभिषेक पुत्र जसवंत रैकवार निवासीगढ़ ग्राम दुर्गापुर के कब्जे से पृथक-पृथक 315 बोर का देसी कट्टा मय जिंदा राउंड (कुल 04 कट्टे एवं 04 जिन्दा राउंड ) के अवैध रूप से पाए जाने पर जप्त कर कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रामबाबू शर्मा एवं हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.