अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित, स्व. रामकुमार शुक्ला को दी श्रद्धांजलि | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित, स्व. रामकुमार शुक्ला को दी श्रद्धांजलि | New India Times
भिण्ड में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीएसपी केडी सोनकिया जी उपस्थित रहे। ​अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित, स्व. रामकुमार शुक्ला को दी श्रद्धांजलि | New India Timesइस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. रामकुमार शुक्ला के मृत्यु पूर्व कथन एवं ऑडियो वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि रौन थाना टीआई एवं एसपी पूर्ण दोषी हैं, फिर किस बात को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, इससे सिद्ध होता है कि शासन प्रशासन उक्त अधिकारियों को अपनी कुत्सित चालें चलकर बचाना चाहता है। मृतक रामकुमार शुक्ला के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए औल उन्हें योग्यतानुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाए एवं दोषियों की न्यायिक जांच कर उन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए, अन्यथा ये लड़ाई प्रदेश के सारे जिलों से लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि सकल ब्राह्मण समाज द्वारा 13 अक्टूबर को भिण्ड प्रवास पर आ रहे प्रभारी मंत्री को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा। समाजसेवी मुकेश दीक्षित ने कहा कि अन्याय के खिलाफ ये लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। इसके बाद दो मिनिट का मौन धारण कर शुक्ला जी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।​

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित, स्व. रामकुमार शुक्ला को दी श्रद्धांजलि | New India Timesइस अवसर पर राजेश शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज, मनोज दैपुरिया, डॉ उमाशंकर मिश्रा, रमेश बाबू चौधरी, सीमा शर्मा, एड. महेश मिश्रा, गणेशदत्त भारद्वाज, रामलखन उपाध्याय, गणेश भारद्वाज, धीरज शुक्ला, राघवेंद्र बरुआ, नीतेश बौहरे, कल्लू वाजपेयी, आशीष पाठक, डॉ. वरुण शर्मा, बंटी पुरोहित, आशुतोष चौधरी, राज पांडे, गिर्राज बौहरे, रामू त्रिपाठी, दिलीप हिंनारिया, रामानंद शर्मा देवरी, संदीप शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, अवनीश बौहरे, अमित पुरोहित, विकास शर्मा, राधामोहन दांतरे, समाधिया जी, अविनाश द्विवेदी, मनीष ऋषीश्वर, मयंक दीक्षित सहित कई ब्रह्म समाज के लोगों ने सामूहिक तौर पर स्व. रामकुमार शुक्ला जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article