मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हूए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को प्रात: 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई।

मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित द्वारा शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा एवं मंडी के अन्य अधिकारी कर्मचारी ने सुशासन की शपथ ली।
