बड़नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहाड़ सिंह कांग्रेस छोड़ 400 से अधिक कार्यकर्ता के साथ भाजपा में हुए शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/विजय सोलंकी, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

पहाड़ सिंह बड़नगर क्षेत्र के गांव मकडावन के रहने वाले हैं पहाड़ सिंह का भाजपा कार्यालय बड़नगर में स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़नगर क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पहाड़ सिंह ने मीडिया के सामने जानकारी देते बताया कि मोदी जी की भाजपा सरकार सनातन धर्म और हिंदू धर्म के प्रति देश के पति प्रेम की भावना रखते हैं।

मोदी जी ने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखाया हमारे रामलला का भव्य मंदिर मोदी सरकार में मंदिर तैयार हो चुका है पूरे भारत देश और विश्व के लिए एक बहुत बड़ी गौरवशाली बात है पहाड़ सिंह ने यह भी बताया कि मैं कांग्रेस सरकार में 58 साल से रहा हूं और मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में 400 कार्य कर्ताओं के साथ भाजपा शामिल हुआ हूं।

पहाड़ सिंह ने यह भी बताया कि मैं राजपूत हूं और सभी राजपूत भाइयों से निवेदन करता हूं कि राजपूतों ने हमेशा घर को बाद में देखा है वह देश को पहले देखा है हम राजपूत पैदा ही देश के लिए हुए हैं इसीलिए पहले देश देखें और मैं आम जनता को यही बोलना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने हमेशा देश के किसान गरीब और सभी वर्गों का हमेशा भला किया है देश का एक-एक नागरिक अच्छी तरह जानता है कि मोदी सरकार ने देश के लिए क्या से क्या कर दिखाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.