पॉजिटिविटी के साथ लोगों के बीच जाएं, दीपावली के समय हो रहा है यह चुनाव हमारे लिए एक अच्छा अवसर: डा.भारती बेन पवार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पॉजिटिविटी के साथ लोगों के बीच जाएं, दीपावली के समय हो रहा है यह चुनाव हमारे लिए एक अच्छा अवसर: डा.भारती बेन पवार | New India Times

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती बेन पवार अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम बुरहानपुर पहुंची। शाम 7:30 बजे से एक निजी होटल में उन्होंने भाजपा चुनाव संचालन समिति और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर एवं विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, जिला संयोजक विजय गुप्ता, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य मौजूद थे।

पॉजिटिविटी के साथ लोगों के बीच जाएं, दीपावली के समय हो रहा है यह चुनाव हमारे लिए एक अच्छा अवसर: डा.भारती बेन पवार | New India Times

इस दौरान दौरान डॉ. भारती बेन पवार ने कहा- आयुष्मान भारत योजना विश्व में सबसे अच्छी योजना है। 5 लाख की मदद दूसरे राज्य में भी मिलती है, लेकिन 3 राज्यों में इसे नहीं माना जा रहा। ऐसे में वह वहां की जनता का नुकसान कर रहे हैं। हमें यह समझाना है। लोगों को लाभ से वंचित रख रहे हैं इस बात पर चर्चा होना चाहिए। घर-घर पानी पहुंचाना मिशन था। इसमें कोई राजनीति नहीं है। ऐसी अनेक योजना है जिस पर सरकार ने काम किया है। हमें तैयार रहना है। पॉजिटिविटी के साथ शुरूआत होना चाहिए। सारे लोग दीवाली के त्योहार पर घर पर आएंगे जो नहीं आएंगे उनको बुलाना है, लेकिन 90 प्रतिशत लोग आते ही हैं। होस्टल, कॉलेज में छुट्टी रहती है। उस सोच से जाइये कि हमारा इलेक्शन क्यों इम्पोर्टेंट हैं। यह बात लोगों में पहुंचाना है। नहीं आई सरकार तो क्या होने वाला है। आप लोगों के बीच डिबेट करना शुरू करो। लोगों से जुड़ना चाहिए, समझना चाहिए, उनके बराबर खड़े भी रहना चाहिए, काम हुआ या नहीं व्यक्ति यह सोचता है कि मेरे साथ खड़े तो रहे।

बताएं जब हमारा विधायक नहीं होता तो क्या होता है

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा- जब हमारा विधायक नहीं होता है तो इस मुद्दे को तो हमें उठाना चाहिए कि केंद्र में सरकार है राज्य में सरकार है, लेकिन हमारा विधायक नहीं होने के कारण कुछ नहीं मिल रहा है। जहां हमारा विधायक होता है वहां तो जनकल्याण और विकास कार्य तीव्र गति से होता है। भाजपा सरकार ने करके दिखाया। किसानों के हित में निर्णय लिए, लेकिन यह विश्वास हमें दिलाना है। लाड़ली बहना योजना सभी को अच्छी लगी। अनेक राज्य उसमें काम करने में लग गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस दीदी ने भी संबोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.