उचित मूल्य की दुकान से कम राशन देने वाले विक्रेता के विरुद्ध की गई कार्यवाहीं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उचित मूल्य की दुकान से कम राशन देने वाले विक्रेता के विरुद्ध की गई कार्यवाहीं | New India Times

हितग्राहियों को कम राशन वितरण, कम ई-केवाईसी, कम मोबाइल सिडिग करने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला तरुण जैन के निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकान (खोखर खादन )(2101056) की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष आज़ाद द्वारा उचित मूल्य दुकान खोखर खादन के विक्रेता अजय नायक की उपस्थिति में 13 जुलाई को की गई।

कम राशन वितरण होने की जांच में दुकान पर उपलब्ध भौतिक राशन सामग्री का सत्यापन किया गया, जिसमें 50.30 क्विंटल चावल, 54.23 क्विंटल गेहूं, 2.09 क्विंटल नमक एवं 3.95 क्विंटल मूंग कम पाएं गएं।

जिनका वर्तमान इकोनामिक कॉस्ट 400284 रुपए है।
यह व्यापवर्तित राशन सामग्री के संबंध में तत्कालीन विक्रेता अजय नायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

जिसका जवाब अप्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन के निर्देशानुसार एवं अनुमोदन पर 23 अगस्त को आरोपी अजय नायक तत्कालीन विक्रेता शासकीय उचित मूल्य दुकान खोखर खादान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खजूरी के विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 का उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं 7 के अंतर्गत थांदला थाने में अपराध क्रमांक 629 वर्ष 2023 दर्ज कर कार्यवाहीं की गई ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article