मुक्तिधाम में जन सहयोग से मुरम मिट्टी डालने का किया जा रहा है कार्य | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मुक्तिधाम में जन सहयोग से मुरम मिट्टी डालने का किया जा रहा है कार्य | New India Times

मुक्तिधाम में जन सहयोग से मुरम कार्य किया जा रहा धार जिला के तिरला मेंं मुक्तिधाम पर जन सहयोग से मुरम डाली जा रही है। आज चौथा दिन है, पहले दिन 57 डाली गई थी, दूसरे दिन 76 डाली गई, तीसरे दिन भी निरंतर इसी तरह डाली जा रही है। तिरला मुक्तिधाम 1970 में निर्माण किया गया था। उसके बाद आज तक इस मुक्तिधाम में किसी भी प्रकार का शासन-प्रशासन द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया था, जबकि जिला मुख्यालय के करीब तिरला विकासखंड स्तर का गांव होने के बाद भी आज तक भी मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार आज तक नहीं हुआ है। तिरला नगर के युवाओं ने पहल कि हर घर से 2 ट्राली मोरम डाली जाएगी। जो कि युवा व गांव के नागरिकों का एक सराहनीय प्रयास रहा।

इस मेंं अमुल पाटीदार, कृष्णा पाटीदार, बंटी पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, पंकज पाटीदार, सुभाष काका, राजेश, दिनेश मोदी, सचिन, गोपाल पटेल, राजु सर, राहुल दर्पण आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.