पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के तहत बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान एफ एल एन स्कूल शिक्षा की नींव है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत अभियान के तहत राज्य में संचालित किया जा रहा है जिसके अनुसार कक्षा 3 के प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण दो चरणों में जनपद शिक्षा केंद्र तिरला में संपन्न किया गया जिसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी पर्यावरण विषय के 8 मास्टर ट्रेनर द्वारा उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस प्रशिक्षण में सभी बीएसी एवं जन शिक्षकों ने भी भाग लिया बीच-बीच में बीआरसी मुकेश सक्सेना द्वारा कार्यक्रम का अवलोकन किया गया, और जिला टीम द्वारा भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह जानकारी श्रीमती सुषमा गोसर प्रशिक्षण प्रभारी बीएसी द्वारा अवगत कराई गई।
