अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में चोरों ने अब चोरी करने का नया तरीका ईजाद कर लिया है। बताया जा रहा है कि थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में एक एमपी ऑनलाईन क्योस्क संचालक से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर दो युवक रफू चक्कर हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में अंकित साहू एमपी ऑन लाइन क्योस्क संचालित करते हैं। दिनांक 29/06/2023 को लगभग 2.30 बजे दो अनजान व्यक्ति उनके शॉप पर आते हैं और पेटीएम में 6870 रूपये ट्रांसफर करवा कर रफू चक्कर हो जाते हैं। जब इस की शिकायत करने फरियादी थाना अशोका गार्डन पहुंचता है तो वहां मौजूद अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह ऑनलाइन का मामला है आप साइबर क्राइम में शिकायत करें।
अब क्योस्क संचालक ने सायबर क्राइम भोपाल में इस की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। देखना यह की पीड़ित को यहां से इंसाफ मिल पाता है या नहीं।
