भाजपा की टिफिन बैठक में सांसद लेकर आए बाजरा रोटी, जिलाध्यक्ष ने दही वड़े, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने सब्ज़ी, सभी ने शेयर किया टिफिन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा की टिफिन बैठक में सांसद लेकर आए बाजरा रोटी, जिलाध्यक्ष ने दही वड़े, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने सब्ज़ी, सभी ने शेयर किया टिफिन | New India Times

भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में अलग ही नज़ारा देखने को मिला। बिल्कुल वैसा जैसा स्कूल की लंच वाले ब्रेक में देखने को मिलता है। जैसे बच्चे अपने टिफिन एक साथ खाते हैं, भाजपा के तमाम नेता एक साथ वैसे ही टिफिन शेयर करते हुए नज़र आए। मौक़ा था मोहना संगम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और टिफिन बैठक का। कार्यकर्ता और नेता भी अपने-अपने घरों से टिफ़िन लेकर आए और एक दूसरे के साथ शेयर करते हुए दोपहर का भोज किया।
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, अपनी शरीके हयात व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पाटील के साथ बैठक में टिफ़िन लेकर पहुंचे। टिफ़िन में बाजरा रोटी, बेसन, उडद दाल तो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार दही वड़े लेकर आए। कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में टिफिन में रोटी, सब्जी लाई तो कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने ढोकले लाए थे। सभी ने इसे आपस में शेयर कर खाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व सांसद श्री पाटील ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा- किस तरह से हमारे वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता भारत मां की सेवा के लिए पार्टी में सतत लगे रहते थे, तब एकमात्र पार्टी कांग्रेस थी और दूर-दूर तक विपक्ष होने के नाते संभावनाएं नहीं थी। लेकिन फिर भी कठिन संघर्ष करके त्याग तपस्या के बल पर हमारे वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं ने पार्टी का कार्य किया और साइकिल चला कर टिफिन रखकर पार्टी कार्य में लगे रहे। इन सब के परिश्रम के कारण आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे, पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल, अंत्योदय समिति अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, श्री दीपक अग्रवाल, पूर्व निगमाध्यक्ष श्री मनोज वल्लभ दास तारवाला, भाजपा नेता श्री गजेंद्र पाटील, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज टंडन, पूर्व जिलाध्यक्षगण में सर्व श्री दिलीप श्रॉफ, श्री विजय गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री जगदीश कपूर, एडवोकेट ज्ञानेश्वर मोरे, अ.जा.मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान, महामंत्री श्री मनोज माने, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजू जोशी, श्री कैलाश पारीख, श्री प्रकाश कानूनगो, श्री जगदीश कपूर,श्री विट्ठल चौधरी, श्री लक्ष्मण महाजन, एडवोकेट आदित्य प्रजापति, श्री दीपक वाभले, श्री रुद्रेश्वर एंडोले, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article