मुमताज़ फेस्टिवल के मुशायरे और कवि सम्मेलन में शायरों, कवियों और रसिक श्रोताओं ने सुबह 5:00 बजे तक समां बांधकर मुशायरे को बनाया ऐतिहासिक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुमताज़ फेस्टिवल के मुशायरे और कवि सम्मेलन में शायरों, कवियों और रसिक श्रोताओं ने सुबह 5:00 बजे तक समां बांधकर मुशायरे को बनाया ऐतिहासिक | New India Times

बेगम मुमताज महल की 394वीं बरसी के अवसर पर 54 वें मुमताज महल फेस्टिवल के तहत स्थानीय गुलमोहर मार्केट (ग़ालिब मैदान) में बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम खादिमी की अध्यक्षता में आयोजित मुशायरे और कवि सम्मेलन में स्थानीय शायरों और कवियों में सर्वश्री डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, डॉक्टर वासिफ़ यार, ताहिर नक्काश, जावेद राना, पंडित मोहित शर्मा (पुलिस विभाग), आबिद क़ज़लबाश, सलीम सुटाल ने और अतिथि शायरों और कवियों में डॉक्टर तैयब पाशा क़ादरी हैदराबाद, सरवर ज़ैदी भोपाल, साबिर बडनेरा, इरम फातमा मुंबई, ज्योति जलज हरदा, रफ़ीक़ रीवानवी रीवा, शकील कुरेशी नसीराबादी, यासमीन मेरठ, युसूफ राना मुंबई, इब्राहिम सागर धूलिया, सूबेदार ख़ान फौजी जलगांव, ओरीना चेरियन रोमानिया यूरोप, पंछी प्रतापगढ़ी, रफीक नागौरी उज्जैन ने बा ज़ौक सामाईन (रसिक श्रोताओं) को रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बांध के रखा और अपने कलाम से नवाज़ा। इस कारण से मुशायरा एवं कवि सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज वल्लभदास तारवाला, ऑल इज़ वेल बुरहानपुर के संचालक डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे, बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, उपेंद्र सिंह कीर टोनी भैया, सैय्यद मुस्तुफा अली सागर सहित अनेक गणमान्य जन मंचासीन उपस्थित थे। मुशायरे के मंच से महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, शिक्षाविद डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, बुरहानपुर रत्न डॉक्टर जलील बुरहानपुरी का इस मंच से स्टार ऑफ़ बुरहानपुर अवॉर्ड देकर सम्मान किया गया। मुशायरा प्रारंभ होने के पूर्व शहजादा आसिफ़ ख़ान गौरी ने अपने चिर परिचित मखसूस अंदाज़ में लगभग 20 मिनट तक़रीर करके प्रोग्राम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ माहौल को गरमा दिया। मुशायरे की निज़ामत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी और मुमताज़ महल फेस्टिवल के सह संयोजक एवं शायर डॉक्टर वासिफ़ यार ने संयुक्त रूप से किया। मुशायरे के सह संयोजक डॉक्टर वासिफ़ यार ने झुमके मुमताज महल फेस्टिवल की कामयाबी के लिए महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, अतुल पटेल, डॉ आनंद प्रकाश चौकसे, उपेंद्र सिंह कीर टोनी भैया, अजय सिंह रघुवंशी, श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बुरहानपुर जिला शासन और प्रशासन, बुरहानपुर पुलिस, नगर निगम, समस्त कार्यकर्ता भाई-बहन सहित सभी सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article