मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शुक्रवार 9 जून को ग्राम बहादरपुर में मदरसा मअहदे अली मियां नदवी की नई बिल्डिंग का संगे बुनियाद भारत के ख्याति प्राप्त धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना ज़करिया क़ासमी संभली के दस्ते मुबारक से रखा गया। मगरिब की नमाज़ के बाद एक अजीमुश्शान जलसा भी मुनअकिद हुआ, जिसमें मअहद के तलबा ने अपना मुखतसर सा प्रोग्राम पेश किया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भारत के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना ज़करिया क़ासमी साहब ने हराम माल की क़बाहत और मदारिस की ज़रूरत पर अपना खुतबा पेश किया। महाराष्ट्र जलगांव से पधारे धार्मिक विद्वान एवं वायरल न्यूज़ लाइव के मुख्य संचालनकर्ता हज़रत मौलाना हारुन नदवी साहब ने संबोधित करते हुए अल्लाह के रास्ते में माल खर्च करने की तरफ तवज्जो दिलाई।

इस जलसे में बुरहानपुर के अतिरिक्त महाराष्ट्र के जलगांव, मारूल, यावल, फैज़पुर, अमरावती, धारणी, जलगांव, रावेर आलेवाड़ी, जलगांव जामोद और मध्य प्रदेश खंडवा सहित शहर व आसपास के हज़ारों लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रोग्राम का संचालन मौलाना अब्दुल मुसव्विर नदवी अमरावती ने किया। जलगांव के धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना हारुन नदवी की दुआ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
