मथुरा के खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लहराया परचम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा के खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लहराया परचम | New India Times

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली स्थित तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 3 दिवसीय राष्टीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कराटे खिलाड़ियों ने 24 राज्यों से प्रतिभाग किया। कुल 700 से अधिक कराटे खिलाड़ियों सहित 120 रैफरी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव रजनीश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जनपद मथुरा से स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मथुरा एवम फाइटर्स एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के कोच राजीव सोनी, कंचन रानी, एवं हिमांशु के नेतृत्व में कुल 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें चंदन एवं कृष्ण प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक वही संयुक्त रूप से दीक्षा शर्मा, तनिष्का चौधरी, प्रज्ञा चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक सहित प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्रदान किए गए।
जनपद लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत वसुंधरा बेसिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सुनीता पचार, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन मथुरा के उपाध्यक्ष मंत्रवीर सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, सहित फामा के संस्थापक सोनू निषाद ने किया और सभी पदक विजेताओं का संस्था द्वारा जोर शोरों से स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article