महीनों पहले की गई शिकायत के बाद भी अब तक नहीं लगा स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हैं लोग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महीनों पहले की गई शिकायत के बाद भी अब तक नहीं लगा स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हैं लोग | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के स्थानी वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रीट लाइट की परेशानी से जूझना पड़ रहा है जिसकी शिकायत पंच द्वारा जिम्मेदार नुमाइंदों को दिया गया था लेकिन 7 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी सुनवाई नहीं हुई और ना ही स्टेट लाइट लग पाया जिससे ग्रामीण वासी अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हो हैं। कई बार लोग हादसे का भी शिकार हो चुके हैं बावजूद इसके जिम्मेदार नुमाइंदे इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। स्थानीय वासियों द्वारा उच्च अधिकारियों से निराकरण करने की गुहार लगाई है जिससे कि लोगों को रोशनी में रात में आवागमन करने को मिल सके। ग्राम पंचायत की सरकार बनने को लगभग 1 साल हो चुके हैं लेकिन चुनावी वादे सिर्फ चुनावी वादे बनकर रह गए जमीन पर हवा हवाई नजर आ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article