बुलंदशहर के समाजसेवी राहुल शर्मा ने जिला कारागार को भेंट किये 28 सीलिंग फैन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बुलंदशहर के समाजसेवी राहुल शर्मा ने जिला कारागार को भेंट किये 28 सीलिंग फैन | New India Times

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि भीषण गर्मी से बंदियों को राहत देने के उद्देश्य से बुलन्द शहर के व्यवसायी व समाजसेवी राहुल शर्मा के द्वारा 28 नग सीलिंग फैन कारागार को भेंट किए गए हैं।

कारागार में गर्मी को देखते हुए पंखों की अत्यधिक आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके लिए कारागार मुख्यालय, लखनऊ से भी पंखों की मांग की गई, किन्तु विलंब की सम्भावना के मद्देनजर तथा गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों व समाज सेवियों से सम्पर्क साधा गया जिसके फलस्वरूप विगत सप्ताह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, शाहजहांपुर के सहयोग से बीमार बंदियों व महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे मासूम बच्चों के लिए 5 एअरकूलर भेंट किए गए थे।

इसी कड़ी में अन्य बंदियों को राहत देने के उद्देश्य से बुलन्द शहर निवासी राहुल शर्मा आगे आये और उनके द्वारा 28 नग सीलिंग फैन दानस्वरुप भेंट किए गए।
इसके पूर्व भी राहुल शर्मा द्वारा गरीब व जरूरतमंद बंदियों के लिए गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर, जूते, चप्पल आदि भेंट किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर जेलर राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, सुरेंद्र गौतम उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article