नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन पेटी CODEC Syrup किया बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन पेटी CODEC Syrup किया बरामद | New India Times

आजद नगर पुलिस ने नशे के सौदागर पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। संदिग्ध फारुक ऊर्फ बबल्या अहमद अनिस अहमद के कब्जे से CODEC-Syrup
की तीन पेटी से 100 मिलीलीटर की 250 बोतल 38 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त की है।

शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड ने प्रेस को जानकारी साझा करते हुए कहा कि शहर के रमजान बाबा नगर के पास शदीद अब्दुल हमीद नगर निवासी फारूक उर्फ बबल्या अहमद अनीस अहमदके पास नशीली दवाओं का जखीरा हैं। वह बिना लाइसेंस के अवैध रूप से इसे बेच रहा रहा इस प्रकार की सूचना पर पुलिस ने छापा मार
कर नशीली दवाई की बोतलों का जखीरा बरामद किया हैं। उसके खिलाफ एन. डी. पी.एस. कानून 19850 की धारा 8 (क), 22, 328, 276, औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 18(सी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
नशे की दवाई अवैध बिक्री का पर्दाफाश पुलिस अधिक्षक संजय बारकुंड, अपर अधिक्षक किशोर काळे, सहयक पुलिस अधिक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी के निर्देशन में
आझाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पाटील के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल योगेश शिरसाठ, प्रकाश माळी, आरीफ सैय्यद, खालीदा सैय्यद, राजु देसले, संदिप कढरे, अतिक शेख, शोएब बेग, योगेश शिंदे, सुशिल शेंडे, अजहर शेख, सिंध्दात मोरे, संतोष घुगे चालक प्रमोद खैरनार, हरिष गोरे ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article