हज की एज लिमिट की बाध्यता खत्म करने के लिये हज वेलफेयर सोसायटी ने माना आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज की एज लिमिट की बाध्यता खत्म करने के लिये हज वेलफेयर सोसायटी ने माना आभार | New India Times
मुकीत खान, चेयरमैन ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष अकील अहमद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले दिनों सऊदी अरब में आयोजित हज एक्सपो में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष एज लिमिट की बाध्यता समाप्त करने का संस्था के चेयरमैन मुकेश खान ने ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वागत किया है। मुकीत ख़ान ने कहा कि अब किसी भी आयु के लोग हज के लिये जा सकेंगे। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़ धार ने भी सऊदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज की उम्मीद लगाए बैठे सभी आयु के लोग अब हज के लिये आवेदन कर सकेंगे। हज यात्रा 2023 के लिये भारतवर्ष का कोटा 1,75,025 आबंटित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री खान ने कहा की जनगणना में मुस्लिम जनसंख्या के मान से एवम प्रतिवर्ष हज कमेटी ऑफ इण्डिया को प्राप्त हो रहै आवेदन की संख्या को देखते हुए आगामी वर्षों में भारत के हज कोटे में और अधिक बढ़ोतरी की जानी चाहिये। श्री मुकीत खान ने बन्द पड़े हज इम्बारकेशन पॉइंट को पुनः शुरू किए जाने की माँग भी भारत सरकार से की है ताकि हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएँ मुहैय्या हो सकें।
सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल ने ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के लिये आयु की बाध्यता भी समाप्त करने की मांग हज कमेटी से की है। हज सेवकों के लिये निर्धारित शर्तों में शासकीय कर्मचारी होने की बाध्यता भी समाप्त कर गैर सरकारी लोगों को भी हज यात्रियों की सेवा के लिये सऊदी अरब भेजे जाने के लिये कोटा दिए जाने की माँग हाजी मतीन अजमल ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article