मार्केट में खपाने से पहले ही भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 70 क्विंटल मिलावटी मावा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मार्केट में खपाने से पहले ही भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 70 क्विंटल मिलावटी मावा | New India Times

त्योहारों की शुरुआत होते ही राजधानी भोपाल में मावा और पनीर की मांग बढ़ गई है जिस के चलते कारोबारियों ने मावा और पनीर की सप्लाई शुरु कर दी है ऐसे में भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से भोपाल आए 70 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ कर कारोबारियों के मंशा पर पानी फेर दिया है।

मार्केट में खपाने से पहले ही भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 70 क्विंटल मिलावटी मावा | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वालियर से आए वाहन क्र MP 07 GB 0530 व MP 07 GB 0531 में काफी मात्रा में मिलावटी मावा आया है । प्राप्त सूचना पर थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा दबिश देकर MP 07 GB 0530 व MP 07 GB 0531 वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब उक्त वाहनों की चेकिंग की गई तो उनमें जूट के बोरों में (170 बोरे) वजन लगभग 70 क्विंटल मावा होना पाया गया । जिसे थाना क्राइम ब्रांच भोपाल लाकर मावा की जांच के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी गई। थोड़ी देर बाद खाद्य विभाग का अमला भी चलित लैब लेकर पहुंच गया। उस के बाद मावा के सेंपल लिये गये हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि मावा की जांच की जा रही है परीक्षण रिपोर्ट आने के उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article