अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा नगरीय क्षेत्र में आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में डी सी पी भोपाल जोन -2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी एवं एडिशनल डीसीपी श्री राजेश भदौरिया के मार्गदर्शन में हुक्का लाऊंज के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में एमपी नगर एसीपी श्रीमती निधि सक्सेना के नेतृत्व में संभाग में आने वाला थाना अरेरा हिल्स, एमपी नगर, अयोध्या नगर के क्षेत्र में पुलिस ने हुक्का एवं शराब पिलाने वाले स्थानों पर दबिश दी।
थाना अरेरा हिल्स के क्षेत्र में 36 बी आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई. इसी प्रकार एमपी नगर थाने में 5 हुका लॉन्च के स्थानों कार्यवाहीकी गई, सार्वजानिक स्थान पर शराब पीने वाले तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार अयोध्या नगर में दो होटलों में दबिश दी गई साथ ही साथ ही आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई दबिश के दौरान संचालकों को समझाइश भी दी गई। थाना प्रभारी एमपी नगर थाना प्रभारी अयोध्या नगर थाना प्रभारी अरेरा हिल्स ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्यवाही की है।
