35 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

35 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times
फाइल फोटो

भोपाल जिले के 35 नवीन ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएगी। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया ने मीडिया से बताया कि तहसील हुजूर के अंतर्गत 19 ग्राम पंचायत जिसमें छावनी, पठार, पाटनिया, समसगढ़, पडरियासांकल, डोब, पिपलियाबाजखां, महाबडिया, छापरी, शाहपुर, बरोडी हज्जाम, बीनापुर, मुबारकपुर, बिशनखेड़ी, गुराड़िया, झागरियाखुर्द, अरेडी, मैंडोरा, पिपलियारानी और खुरचनी ग्राम शामिल हैं। तहसील बैरसिया के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायत जिसमें उमरिया, रावतपुरा, मानाकुण्ड, मलकारी, पसैया, गोडीपुरा, रानीखजूरी, बम्होरा, मनख्याई, झिरनियां, कढैयाखोह, नरेलाबाज्याफ्त, हिरनखेड़ी, पीपलखेड़ी, रोझिया बाज्यापत और खादमपुर ग्राम शामिल हैं।
इच्छुक और पात्र संस्थाएं उक्त ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए वेबसाइट https:/rationmitra.nic.in/Newsshop/public/EstCmpRegistration.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर नियत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article