मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 18 सुकरी छिंदवाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें टू व्हीलर वाहन चालक पिकअप वाहन से जा टकराया जिसके कारण मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची. मृतक की पहचान संजय धुर्वे पिता साबू धुर्वे उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 18 सुकरी बस्ती निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया जहाँ पीएम होने के बाद अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपा साथ ही पिक अप वाहन को जुन्नारदेव थाने में खड़ा करवा लिया गया है. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. पिकअप वाहन पर कार्रवाई की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई. मृतक अपने घर में एकमात्र पुत्र था जिसकी सड़क दुर्घटना में हुई मौत से हर कोई इंसान देख कर दिल दहला रहा है।
