मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनारायण उम्र 46 साल थाना धानेरा जिला खंडवा दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. जिला हॉस्पिटल छिंदवाड़ा से मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद मर्ग की गई जांच में पाया गया कि ग्राम कटकोही में मनीष साहू के जमीन पर वेयरहाउस का निर्माण कार्य चल रहा था, वेयरहाउस के निर्माण कार्य लोकोकारा कंपनी के सुपरवाइजर राघवेंद्र सिंह निवासी पीतमपुर जिला धार के साथ चार मजदूर को कटकोई लाकर वेयरहाउस का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माण कार्य के दौरान मजदूर शिवनारायण लोधी की गिरकर चोट आने से मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र पर धारा 304 ए भा द वि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
