मेघनगर वासी कचरा गाड़ी का 8 दिनों से कर रहे हैं इंतजार, ट्रेचिंग ग्राउंड की वेकल्पिक व्यस्था ना होने से घरों के अन्दर और बाहर कचरा डस्टबिन और पेटियों में हुआ लबालब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर वासी कचरा गाड़ी का 8 दिनों से कर रहे हैं इंतजार, ट्रेचिंग ग्राउंड की वेकल्पिक व्यस्था ना होने से घरों के अन्दर और बाहर कचरा डस्टबिन और पेटियों में हुआ लबालब | New India Times

मेघनगर में वर्षों से स्थाई ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या झेल रहे नगर प्रशासन की पिछले आठ दिनों से कचरा फेंकन की वेकल्पिक व्यवस्था ना मिलने से कचरे की गाड़ियों के पहिये थमे हुए हैं. जिसका नतीजा नगर के प्रत्येक घरों के आगे और घर के अन्दर कचरे का ढेर हो रहा है जो बारिश के चलते कई समस्याओं को पैदा कर सकता है.

नवागत सीएमओ वर्मा द्वारा व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किये तो जा रहे हैं लेकिन वे अभी यहाँ के माहौल में नये हैं, जिले भर में एवं स्थानीय निकाय चुनाव होने से जिलाधीश एवं तहसीलदार भी इस ओर संज्ञान नहीं ले रहे हैं. जिस करण मेघनगर में कचरे का संकट गहराता जा रहा है.

अगर आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे एवं स्थाई ट्रेचिंग ग्राउंड की शीघ्र व्यवस्था नहीं करेंगे तो सौभाविक है! प्रधानमंत्री के स्वछता अभियान की धज्जियां उड़ाना तो लाजमी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article